इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनो प्रदेश का वातावरण खराब कर रहे, इंदौर में बोले VD शर्मा

इंदौर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) रविवार को इंदौर आए। उन्होंनेे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बारे में कहा कि दोनो प्रदेश का वातावरण (climate of the region) खराब कर रहे है। कांग्रेस के फूट डालो राज करो की नीति अपनाती है। दिग्विजय सिंह के खून में अंग्रेजों के तो जीन्स के साथ मुगलों के जीन्स भी है। मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कैसे वातावरण बिगाड़ना है, इसमें दिग्विजय सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। आरएसए के पूर्व सरसंघचालक के झूठ परोस कर उन्होंने विद्वेष फैलाया है।

शर्मा ने कहा कि डेढ़ साल के शासन में कांग्रेस ने झूठ परोसा। वे प्रदेश का माहौल खराब कर रहे है। कांग्रेस के शासनकाल में सागर में एक दलित को जिंदा जला दिया।सीधी आदिवासी कांड पर शर्मा बोले कि सरकार ने त्वरीत एक्शन लिया हैै। इस तरह के मामलों मेें यह नहीं देखा जाता कि आरोपी कौन से दल का है।कौन से समाज का है। वह सिर्फ आरोपी होता है, जबकि कांग्रेस दोहरा चरित्र अपनाती है।


पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव पर वे बोले कि अब टीएमसी राजनीतिक दल नहीं बचा। टीएमसी ने आतंक मचा रखा है। वहां भाजपा के कार्यकर्ताअेां की हत्याएं हो रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि टायगर एकदम जिंदा है। मैं कमजोर नहीं हूं, कही से भी चुनाव लड़ सकता हूं। कमलनाथ की उम्र को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें नींद कम सपने ज्यादा आते है।

Share:

Next Post

9 जुलाई की 10 बड़ी खबरें

Sun Jul 9 , 2023
1. जेपी नड्डा ने BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में की 10 नए सदस्यों की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party – BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) ने पार्टी की कुछ राज्य इकाइयों के पूर्व प्रमुखों समेत 10 नेताओं (10 leaders) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त (Appointed member of National Executive) […]