
इंदौर। इंदौर के सराफा इलाके में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चांदी मार्केट में दुकानदारी को लेकर विवाद में 4 लड़कों ने एक युवक से मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इन्दौर सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि फरियादी राहुल बागले पिता राजेश बागले चांदी मार्केट में काम करता है। दुकानदारी को लेकर रामराज, अजय सिंह, देविंद और देवराज से विवाद हो गया। चारों ने राहुल के साथ मारपीट कर दी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फरियादी की शिकायत पर थाना सराफा में धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।
राजकुमार लिटोरिया, थाना प्रभारी, सराफा फरियादी राहुल बागले पिता राजेश बागले हैं। ये चांदी मार्केट में अपना काम करता है। दुकानदारी को लेकर इनमें आपस में विवाद हो गया। रामराज, अजय सिंह, देविंद और देवराज। इन चार लड़कों ने इसके साथ मारपीट कर दी है। जिस पर से इसकी रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अपराध 26 धारा 115(2), 296, 351(3), 5 कायम किया गया पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved