img-fluid

इंदौर में सरेराह गुंडागर्दी, दोस्त का पता नहीं बताने पर युवक को घोंपा चाकू

May 01, 2026

  • आरोपी सार्थक और उसके साथी वारदात के बाद फरार

इंदौर। इंदौर (Indore) में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी विजयनगर थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहाँ कुछ बदमाशों ने एक युवक को सिर्फ इसलिए लहूलुहान कर दिया क्योंकि उसने अपने दोस्त के ठिकाने की जानकारी होने से मना कर दिया था। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुँच गया।

घटना विजयनगर के बड़ी भमोरी क्षेत्र की है। फरियादी कुलदीप लश्करी को आरोपी सार्थक और उसके साथियों ने रास्ते में घेर लिया। बदमाश कुलदीप के दोस्त शिव के बारे में पूछताछ कर रहे थे। जब कुलदीप ने कहा कि उसे शिव के बारे में कोई जानकारी नहीं है, तो आरोपी सार्थक भड़क गया और सरेआम गाली-गलौज करने लगा।


  • कुलदीप ने जब गालियों का विरोध किया, तो सार्थक ने अपनी कमर से धारदार चाकू निकाला और कुलदीप की जांघ पर दे मारा। हमले के बाद कुलदीप वहीं गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने आरोपी सार्थक और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

    Share:

  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी सुप्रीम कोर्ट ने

    Fri May 1 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को (To Congress leader Pawan Kheda) सशर्त अग्रिम जमानत दे दी (Granted conditional Anticipatory Bail) । कोर्ट ने साफ किया कि खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा और जब भी पुलिस उन्हें बुलाएगी, उन्हें संबंधित थाने में उपस्थित होना पड़ेगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved