क्राइम मध्‍यप्रदेश राजनीति

ब्रेकिंग : इन धाराओं में दर्ज हुई पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर FIR

इंदौर। कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ घरेलू हिंसा और रेप का केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में खुद को सिंघार की पत्नी बताया है, जाकारी के उनुसार उसने पहले जबलपुर थाने में शिकायत की थी, जहां से धार पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया। महिला ने विधायक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।


धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अप्राकृतिक कृत्य की धारा 376, 377, 498 ए सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जानिए किन धाराओं में दर्ज हुआ है मामला…

धारा 294 – किसी को परेशान करना

धारा 323 –  किसी को चोट या नुकसान पहुंचाता है, तो ऐसा करने पर उसे 1 साल तक की कैद

धारा 376 (2)(n) – शादी का झांसा देकर बलात्कार

धारा 377 – प्रकॄति विरुद्ध अपराध अपराध जैसे अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाना

धारा 498-A – महिला को उसके पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा उत्पीड़न

धारा 506 – धमकाना

पत्नी पर भी दर्ज हुआ था मारपीट का केस

कुछ दिनों पहले कांग्रेस विधायक के घर काम करने वाली एक महिला ने उनकी पत्नी प्रतिमा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवाया था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक की पत्नी ने उससे अपशब्द कहे और मारपीट की।

ये भी पढ़े….

MP: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

 

Share:

Next Post

कैलिफोर्निया में एक दंपति ने अपने बच्‍चों को 30 सालों तक कैद रखा था!

Mon Nov 21 , 2022
कैलिफोर्निया । अमेरिका के कैलिफोर्निया (California, USA) में मां-बाप ने अपने ही बच्चों के साथ ऐसा खौफनाक (creepy) काम किया है, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। ये घटना उस समय सामने आई जब इनकी एक बेटी इनकी कैद से भागने में सफल रही और उसने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। दरअसल, कैलिफोर्निया में […]