विदेश

Britain: प्रिंस हैरी घर छोड़ने के बाद दूसरी बार आएंगे अपने पिता से मिलने

लंदन (London)। ब्रिटेन (Britain) के शाही परिवार (Royal family Members) के सदस्यों की सेहत कुछ ठीक नहीं है। राजकुमारी केट मिडलटन (Princess Kate Middleton.) बता चुकी हैं कि उन्हें कैंसर है, उधर प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) भी कैंसर से जूझ रहे हैं। इस बीच खबर है कि राजकुमार हैरी (Prince Harry) अपने पिता से मिलने के लिए आ सकते हैं। इस यात्रा के संक्षिप्त और औपचारिक होने की उम्मीद है। ये दूसरी बार होगा जब प्रिंस हैरी (Prince Harry) दोबारा अपने घर आ रहे हैं। इससे पहले किंग चार्ल्स को कैंसर का पता चलने के बाद हैरी एक फोन कॉल पर वापस लौट आए थे। उस दौरान उन्होंने पारिवारिक कलह में सुलह का संकेत भी दिया था।


कब होगी पिता-पुत्र की मुलाकात?
शाही परिवार से जुड़े लोगों का मानना है कि जल्द ही पिता-बेटे की मुलाकात हो सकती है। शाही परिवार से जुड़े लोगों का मानना है कि जल्द ही प्रिंस हैरी अपने पिता से मिलेंगे। यह मुलाकात मई महीने में हो सकती है। इस बारे में राजपरिवार के आधिकारिक विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि यह बैठक छोटी और औपचारिक होगी।

क्यों खराब हुए थे पिता-पुत्र के संबंध ?
शाही विशेषज्ञ का का कहना है कि जब हैरी अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर कैलिफोर्निया चले गए, उस समय से पिता और पुत्र के बीच संबंध खराब होने लगे थे। इसके बाद शाही सदस्यों के साथ साथ प्रिंस विलियम और रानी कैमिला की भी आलोचना की गई थी। इसके बाद प्रिंस हैरी ने अलग अलग साक्षात्कारों में शाही परिवार के बीच कलह को सार्वजनिक कर दिया, जिससे रिश्तों में और भी ज्यादा खटास आ गई।

शाही विशेषज्ञ टॉम क्विन का कहना है कि हैरी के कठिन बचपन के बारे में किंग चार्ल्स को अच्छी तरह पता है। अगर ड्यूक ऑफ ससेक्स अपनी तरफ से माफी मांगते हैं तो राजा का दिल पिघल सकता है। हैरी का बचपन मुश्किलों भरा था और इसके लिए वह अपने पिता को भी जिम्मेदार मानते थे। अब देखना है कि इस मुलाकात के बाद क्या बातें सामने आती हैं।

Share:

Next Post

नितेश तिवारी की 'रामायण' में साक्षी तंवर बनेंगी रावण की मंदोदरी 

Sat Mar 30 , 2024
मुंबई (Mumbai) नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्रीराम की भूमिका (Role of Lord Shri Ram) में नजर आएंगे। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता माता का किरदार निभाती नजर आएंगी। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में […]