भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

देवर ने भाभी से बलात्कार किया साथ रखने बड़े भाई को धुना

  • टीटी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरु की तलाश

भोपाल। टीटी नगर इलाके में रहने वाली एक भाभी से पन्ना में रहने वाले देवर ने बलात्कार कर दिया। आरोपी बीते एक साल से महिला को डरा धमकाकर उसके साथ ज्यादती कर रहा था। अब बदमाश पीडि़ता पर साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके पति को भी युवक ने जमकर धुना। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीडि़ता मूलत: पन्ना के पास में स्थित एक गांव की रहने वाली है और गृहणी है। उसके पति भोपाल के तुलसी नगर में एक दुकान का संचालन करते हैं और दोनों वहीं रहते हैं। बीते वर्ष मार्च माह में लॉक डाउन के कारण पति और पत्नी दोनों गांव चले गए थे। गांव में एक दिन महिला ईट भट्टे से अपने घर की ओर जा रही थी, रास्ते में पीडि़ता को उसके जेठ का बेटा अभिषेक उर्फ नरेश अहिरवार मिला। आरोपी ने महिला को डरा धमकाकर खेत में बलात्कार किया। इसके बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ में ज्यादती की। बाद में कई बार बदमाश उसे बदनाम करने की धमकी देकर रेप करता रहा। बीते साल अगस्त माह में पति और पत्नी भोपाल लौट आए थे। आरोपी यहां भी आने जाने लगा और पीडि़ता पर जिस्मानी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। बीती 24 जनवरी को फरियादिया पति के साथ में उसकी दुकान पर बैठी थी। तभी आरोपी आया और महिला पर साथ चलने का दबाव बनाया। औरत ने आरोपी के साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा तथा मारपीट करने लगा। जिसका उसके पति ने विरोध किया तो बदमाश ने उसके साथ में मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत थाना टीटी नगर में की गई थी। बाद में फरियादिया ने पूरा घटनाक्रम पति को बताया और बीती रात थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share:

Next Post

पहली शादी की बात छिपाकर की दूसरी शादी, धोखाधड़ी दर्ज

Sun Jan 31 , 2021
अयोध्या नगर पुलिस ने की कार्रवाई भोपाल। भोपाल में रहने वाले एक जालसाज युवक ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी भी उसने फ रवरी 2017 में थी। दूसरी पत्नी से भी उसके एक बच्ची हैं। दूसरी पत्नी के जब बेटी पैदा हुई, […]