भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाई के दोस्त ने नाबालिग किशोरी से किया बलात्कार

  • शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। काजीकेंप में रहने वाली 17 साल की किशोरी के घर भाई के दोसत का आना जाना था। बीती 17 अप्रेल को पीडि़ता घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा। किशोरी के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी ने लड़की के साथ ज्यादती की। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने अलग-अलग मौको पर दो और बार पीडि़ता के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। अब पीडि़ता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। बीती रात पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। हनुमानगंज पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी काजीकेंप में रहती है। वह आठवीं कक्षा तक पढऩे के बाद में पढ़ाई छोड़ चुकी है और घरेलू कामकाज करती है। उसके पिता का निधन हो चुका है, परिवार में उसके दो भाई हैं। दोनों ऑटो चलाते हैं। छोटे भाई का दोस्त साहिल अकसर घर आता जाता था। लिहाजा वह पीडि़ता से भी परिचित था। बीती 16 अप्रेल को लड़की घर में अकेली थी। तभी आरोपी उसके घर पहुंचा, फरियादिया को अकेला देख उसने रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद में एक सप्ताह के भीतर आरोपी ने लड़की के साथ दो और बार संबंध बनाए। लड़की के विरोध करने पर उसने शादी करने का भरोसा दिला दिया। अब पीडि़ता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद में पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।



वृद्ध किराना व्यापारी ने दो मासूम बालिकाओं से की अश्लीलता
कोलार की प्रियंका नगर में स्थित एक मार्किट में दुकान का संचालन करने वाले 63 साल के रामनरेश त्रिवेदी ने बीती 22 अप्रेल को दुकान में चीज लेने पहुंची चार साल की बच्ची के साथ अश्लीलता की। आरोपी ने उसके प्रायवेट पार्ट में छेडख़ानी की। कल तबीयत बिगडऩे पर लड़की की मां ने जोरदेकर पूछा तो उसने किराना वाले अंकल की गंदी हरकत के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद में बच्ची के परिजन आरोपी की दुकान पहुंचे, उसकी धुनाई कर दी। इस वादरात का खुलासा होने के बाद इलाके में रहने वाली आठ साल की एक बच्ची और सामने आई। उसने भी बताया कि अंकल उसके प्रायवेट पार्ट से छेडख़ानी करते हैं। चॉकलेट देने का लालच देकर अश्लील हरकतें करते थे। इसके बाद में लोग व्यापारी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

राजधानी में आत्महत्याएं रोकने होगा 51 हजार हनुमान चालीसा पाठ

Tue Apr 25 , 2023
29 अप्रैल को कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा कराएंगे आयोजन भोपाल। भोपाल में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात मंत्रालय के सामने भीमनगर में एक व्यक्ति ने काम न मिलने से परेशान होकर पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली थी। भोपाल में लगातार बढ़ती इस प्रकार की घटनाओं और आत्महत्याओं की घटनाओं से कांग्रेस […]