जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

छत पर टहल रहे युवक की चाकुओं से हमला कर नृशंस हत्या

  • गढ़ा क्षेत्र में आधीरात हुई वारदात से सनसनी, अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। बीती रात गढ़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत पचमठा मंदिर के समीप छत पर टहल रहे एक 30 वर्षीय युवक की अज्ञात आरोपियों ने चाकूओं से दनादन वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तत्काल ही मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए रात में ही दबिश शुरु कर दी थी। लेकिन फिलहाल आरोपियों की पतासाजी नहीं हो सकी है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।


क्या है मामला
गढ़ा पुलिस के अनुसार बीती रात लगभग 1 बजे सूचना मिली कि पचमठा मंदिर के पास रहने वाले 28 वर्षीय सुमित गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सुमित गुप्ता खाना खाने के बाद छत पर टहलने के लिए गया था। इस बीच आरोपियों ने छत पर चढ़कर चाकुओं से कई वार किए, जिससे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों की माने तो मृतक की हत्या किन कारणों और किसने की फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के लिए मृतक के परिजनों के बयान भी लिए जा रहे है।

अज्ञात युवक पहुंचे थे मिलने
क्षेत्रीयजनों की माने तो मृतक सुमित गुप्ता से रात में मिलने के लिए तीन अज्ञात युवक आए थे। बताया जा रहा है कि उनके बीच किसी बात को लेकर बाद विवाद भी हो रहा था। बताया जा रहा है कि सुमित जब छत पर टहल रहा था तभी अज्ञात आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। क्षेत्रीयजनों ने युवकों को घर से भागते हुए भी देखा था। पुलिस अज्ञात युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Share:

Next Post

विवादित मस्जिद तत्काल हटाओ नहीं तो खुद करेंगे कारसेवा: विहिप

Fri Dec 17 , 2021
मुख्यमंत्री और एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से व्हीकल में अवैध रूप से निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि व्हीकल स्थित मस्जिद को लेकर विवाद की […]