देश

बसपा में टूट की आशंका, योगी से मिले विधायक


– विधायक रामवीर और बेटा हो सकते हैं भाजपा में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा विधायक तथा पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई। उपाध्याय के एक सहयोगी ने रविवार को इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि रामवीर उपाध्याय शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मिले थे।
इस सवाल पर कि क्या उपाध्याय भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्होंने कहा नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। हालांकि इस बीच यह भी बात उठी कि उपाध्याय का बेटा भाजपा में शामिल होने जा रहा है। इस बीच, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उपाध्याय वर्ष 2017 में बसपा के टिकट से विधायक बने थे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों का साथ दिया था। पार्टी ने उसी वक्त उन्हें दल से निलंबित कर दिया था। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का बेटा बसपा का सदस्य नहीं है अगर वह भाजपा में शामिल होता है तो इससे बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बसपा मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है और वे बसपा की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

Share:

Next Post

घर से लापता हुईं ग्राम प्रधान, पांच दिन बाद अचानक प्रेमी के साथ लौटीं

Mon Aug 24 , 2020
जयपुर। राजस्थान के बामेर से एक ऐसा मामला आया है, जहां पांच दिन पहले एक गाम प्रधान घर से लापता हो गई थीं। लोग परेशान थे इसी बीच अचानक पांच दिन बाद ग्राम प्रधान अपने प्रेमी के साथ लौटीं तो सब हैरान रह गए। दरअसल, यह पूरा मामला बामेर के समदड़ी का है, यहां पांच […]