मनोरंजन

Timur के बर्थडे पर बुआ Soha Ali Khan ने शेयर किया क्यूट वीडियो

 सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर आज छह साल के हो गए हैं।

बॉलीवुड में सैफीना के नाम से मशहूर सैफ अली खान (Soha Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan ) के बड़े बेटे तैमूर आज छह साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर तैमूर की बुआ एवं अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में तैमूर और इनाया जमकर मस्ती करते, खेलते-कूदते और लड़ते-झगड़ते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक जगह करीना अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ भी नजर आ रही हैं। वहीं तैमूर और इनाया कभी चेस खेलते तो कभी दौड़ते हुए तो कभी फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सोहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेटी की तरफ से कैप्शन में लिखा, ‘मुझे आशा है कि हम हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे क्योंकि जीवन नाम के क्रेजी एडवेंचर गेम के माध्यम से एक साथ चलते हैं- जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई, लॉट्स ऑफ ‘लव’ इन्नी’।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soha (@sakpataudi)


तैमूर और इनाया का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक -दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना अपने पहले बच्चे तैमूर के माता-पिता बने। वहीं फरवरी, 2021 में वे दूसरे बेटे जेह के माता-पिता बने।

Share:

Next Post

प्लास्टिक की थैलियां लेंगे, बदले में झोला देंगे

Wed Dec 21 , 2022
आज निगम एनजीओ के साथ संजय सेतू और कई अन्य क्षेत्रो में चलाएगा मुहिम इन्दौर। नगर निगम (Municipal Corporation) की टीमों ने आज एनजीओ (NGO) की मदद से संजय सेतु (Sanjay Setu) और रिव्हर साइड रोड (River Side Road) पर अनोखा अभियान चलाया। वहां दुकानदारों (shopkeepers) से प्लास्टिक की थैलियां (plastic bags) लीं और बदले […]