इंदौर न्यूज़ (Indore News)

प्लास्टिक की थैलियां लेंगे, बदले में झोला देंगे

आज निगम एनजीओ के साथ संजय सेतू और कई अन्य क्षेत्रो में चलाएगा मुहिम
इन्दौर। नगर निगम (Municipal Corporation) की टीमों ने आज एनजीओ (NGO) की मदद से संजय सेतु (Sanjay Setu) और रिव्हर साइड रोड (River Side Road) पर अनोखा अभियान चलाया। वहां दुकानदारों (shopkeepers) से प्लास्टिक की थैलियां (plastic bags) लीं और बदले में उन्हें उपयोग के लिए झोले थमाए। एनजीओ की टीमें जगह-जगह व्यापारियों की दुकानों पर पहुंचकर प्लास्टिक की थैलियों की पड़ताल भी कर रही थीं।


प्लास्टिक की अमानक थैलियों का उपयोग शहर में चोरी छिपे कई स्थानों पर अभी भी हो रहा है और निगम की टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए इसके लिए अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन फिर भी बाहर से लाई गई अमानक थैलियां बड़े पैमाने पर शहर में खपाई जा रही हैं। आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में संजय सेतु झूला पुल से यह अभियान शुरू किया गया। एनजीओ की टीमें अलग-अलग दुकानों पर जाकर व्यापारियों से अमानक पॉलीथिन थैलियों के उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश देगी और साथ ही जिन दुकानों पर अमानक थैलियों का उपयोग हो रहा है, वहां से थैलियां लेकर बदले में उन्हें झोले दिए जाएंगे। निगम ने इसके लिए कुछ समय पहले झोला बैंक भी बनाया था।

Share:

Next Post

कांग्रेस चलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Wed Dec 21 , 2022
26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का अभियान इन्दौर। 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से हरी झण्डी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अभियान की सफलता हेतु सभी कांग्रेसियों से एकजुट होने का आह्वान कहते हुए दिसम्बर माह के अंतिम दिनों में […]