वीकेंड पर खजुराहो, ओरछा, पन्ना टाइगर रिजर्व पहुंच रहे पर्यटक
भोपाल।बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल दो साल बाद फिर चहक उठे। कोरोना की वजह से यहां पिछले साल भीड़ नहीं जुटी लेकिन इस बार अभी से सैलानी आने लगे। शनिवार को खजुराहो, ओरछा, पन्ना टाइगर रिजर्व और रानी दुर्गावती अभयारण्य में 2000 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा 17 विदेशी भी आए। वहीं नए साल के लिए अब तक 60 प्रतिशत होटल-रिसोट्र्स फुल हो चुके हैं। अगले पांच दिन में यहां 100 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो जाएगी।
पन्ना टाइगर रिजर्व में सुबह 21 सफारी वाहन, शाम को 21 सफारी वाहन से पर्यटकों ने जंगल सफारी की। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सफारी बुकिंग फुल रहने का अनुमान है। वहीं दमोह के रानी दुर्गावती अभयारण्य में रोज 100 से 150 पर्यटक आ रहे हैं। वन विभाग डीएफओ महेंद्र कुमार उइके के मुताबिक नए वर्ष पर 1000 लोगों के आने की संभावना है। खजुराहो में 1260 पर्यटक पहुंचे। इसमें 1248 देसी और 12 विदेशी थे। नए साल पर 28 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच होटलों में 60 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है। यहां मंदिर सैलानियों की पहली पसंद हैं। वहीं ओरछा में 280 पर्यटक आए जिनमें 5 विदेशी हैं। 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक सभी होटल फुल हैं। पर्यटकों को बेतवा नदी किनारे रामराजा सरकार मंदिर, बुंदेला राजाओं की छतरियां, महल लुभा रहे हैं।
Share:
संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी डीपीसी राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को मिलेगा मौका भोपाल। प्रदेश को इस साल 29 आईएएस-आईपीएस अधिकारी मिल जाएंगे। इसके लिए सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस और राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस संवर्ग आवंटन के लिए […]
-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौरवासियों को दी बधाई -भोपाल को 7वां स्थान, ग्वालियर-जबलपुर भी टॉप-20 में भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नतीजे घोषित किए गए। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को देश का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इंदौर ने लगातार चौथी बार यह उपलब्धि हासिल की […]
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विव सेवा केंद्र में की गई प्रार्थना भोपाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बावडिय़ाकला स्थित रोहित नगर सेवा केंद्र में रविवार को पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई व भोग लगाया गया। साथ ही प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। सेवा केंद्र की प्रभारी […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समर्पण निधि संग्रहण की बैठक में कहा कि हमारे संगठन की ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। जो काम हमारे कार्यकर्ता कर सकते हैं वो काम अन्य दलों के कार्यकर्ता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान हो या फिर निधि संग्रह का मामला […]