क्राइम देश

जयपुर से चंडीगढ़ आ रही बस हादसाग्रस्त, चालक की मौत, 16 यात्री घयल

चंडीगढ़। जयपुर से चंडीगढ़ आ रही एक प्राइवेट बस कैथल के निकट शुक्रवार को तड़के ट्राले से टकरा गई जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर किया गया है। 
जयपुर से चंडीगढ़ आ रही एक निजी कंपनी की बस शुक्रवार को घने कोहरे के कारण सुबह करीब साढ़े पांच बजे कैथल में सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसे के समय ज्यादातर यात्री नींद में थे। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बहरहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।  (हि.स.)
Share:

Next Post

अब नौसेना पूरे हिन्द महासागर को ट्रैक कर सकेगी

Fri Dec 4 , 2020
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र (आईएमएसी) राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरुकता (एनएमडीए) केंद्र में तब्दील होगा। यह नेशनल कमांड कंट्रोल कम्युनिकेशन एंड इंटेलिजेंस सिस्टम का मुख्य केंद्र होगा जो समुद्रों में जहाजों को ट्रैक करने के साथ ही तटीय राडार से डेटा प्राप्त करेगा। इससे पूरे हिन्द महासागर में भारतीय नौसेना […]