भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

व्यापारियों के हित संरक्षण के लिए बनेगा व्यपारी महासंघ

  • दो व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष जुटे तैयारी में

संत नगर। उपनगर के सभी व्यापारियों के हितों के संरक्षण तथा उनकी सुरक्षार्थ सभी व्यापारिक संगठन मिलकर एक महासंघ का निर्माण करने वाले है। महासंघ का मुख्य उद्देश्य प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों पर अनैतिक दबाव बनाने को भी रोकना होगा। ताकि निर्दोष व्यापारी शोषित होने से बच सकें। उक्त जानकारी दाल मिल आयल एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश जगदीश आसवानी ने देते हुए बताया कि उपनगर में जितने भी व्यापारिक वह सामाजिक संगठन है जिसमें मुख्यतह: थोक वस्त्र व्यवसाय संघ, बर्तन व्यापारी संघ, सराफा एसोसिएशन, किराना एसोसिएशन, बोरवन क्लब आदि संगठनों के सभी पदाधिकारी मिलकर इस महासंघ का निर्माण करेंगे। थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इस रानी का कहना है कि महासंघ किसी भी व्यापारी के खिलाफ इल्लीगल कार्रवाई होने पर विरोध प्रकट करते हुए उसे इंसाफ दिलाएगा। मासन की शीघ्र ही बैठक की जाएगी जिसमें संपूर्ण रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा।

Share:

Next Post

IPL 2020: पाइंटस टेबल के बदले समीकरण, रबाड़ा ने चहल से छीनी पर्पल कैप

Tue Oct 6 , 2020
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत ने उसे प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष पर ला दिया है। वहीं बैंगलोर की हार ने उसे तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पांच […]