उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

पहले दिन 100 किसानों से खरीदें 6800 क्विंटल गेहूँ

  • 172 में से 25 केंद्रों पर ही हुई खरीदी-आज 349 किसानों ने कराए फसल बेचने के लिए पंजीयन

उज्जैन। कल समर्थन मूल्य की खरीदी शुरू हुई पहले दिन 6800 क्विंटल गेहँू खरीदा गया। इस बार साढ़े 400 मेट्रिक टन गेहूँ खरीदने का लक्ष्य सरकार ने रखा है। सरकार ने समर्थन मूल्य की खरीदी के लिए कल जिले में 172 केंद्र पर किसानों से फसल खरीदने की व्यवस्था कर रखी थी। फसल बेचने के लिए करीब 105000 किसानों ने पंजीयन भी कराया लेकिन कल मात्र 100 किसान ही अपनी फसल को बेचने पहुँचे। इनमें उज्जैन, घटिया, खाचरौद, बडऩगर, चिकली केंद्र पर कल अधिक खरीदी हुई। यहाँ किसान अपना पोषक गेहूँ बेचने आए थे। करीब 100 किसानों से 6800 क्विंटल गेहूँ समर्थन मूल्य पर कल खरीदा गया। आज बताया जाता है कि अपनी फसल बेचने के लिए 349 किसानों ने बुकिंग कराई है, वह संदेश मंडी से संदेश आने के बाद अपनी फसल बेचेंगे।


जिला खाद्य नियंत्रक मोहन मारू ने बताया अभी एक-दो दिन में समर्थन मूल्य केंद्रों पर खरीदी में गति आएगी। कल शुरूआती दिन था। आज से खरीदी और बढ़ जाएगी। हमने 70 लाख क्विंटल के लिए बारदान की व्यवस्था कर रखी है और के खत्म होने से पहले और बारदान भी खरीद लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बार मंडी में किसानों को गेहूँ के अच्छे भाव मिल रहे हैं इसलिए किसान समर्थन मूल्य की खरीदी में रुचि काम ले रहे हैं। इसी के चलते पूरे सीजन में मात्र 1 लाख 5 हजार किसानों ने ही पंजीयन कराया है और उसमें भी किसान कम संख्या में समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने आ रहे हैं।

आज सुबह कृषि उपज मंडी में 30 हजार बोरी बिकने आई
समर्थन मूल्य की खरीदी में भले ही 7 हजार बोरी के करीब बिकने आई हो लेकिन कृषि उपज मंडी में आवक एक जैसी चल रही है। आज भी सुबह 9 बजे तक मंडी में 30 हजार बोरी बिकने आ चुकी थी और अनुमान है कि यह संख्या 40 हजार के करीब जाएगी। ऐसे में साफ पता चलता है कि अच्छे भाव मिलने के कारण किसान समर्थन मूल्य की खरीदी में रुचि नहीं ले रहे हैं। वह व्यापारियों के पास सीधे माल बेचने आ रहे हैं।

Share:

Next Post

मेरा वोट मेरा भविष्य विषय पर कालिदास कन्या कॉलेज में हुई प्रतियोगिता

Tue Mar 29 , 2022
उज्जैन। सोमवार को देवासगेट स्थित शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट प्रतियोगिता के लिए छात्राओं का पंजीयन गांधी हॉल में कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला […]