भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे उपचुनाव

  • केंद्रीय मंत्री तोमर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलाया जीत का संकल्प

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे। क्योंकि क्षेत्र के विकास की दृष्टि से और मध्यप्रदेश के भविष्य के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। भाजपा और विकास एक दूसरे के पर्याय है। कांग्रेस ने 15 महीने में पूरे मप्र को भ्रष्टाचार में डूबो दिया था। मप्र मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस गया था। आज मप्र में शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास को साकार करने वाली सरकार है। यह सरकार और भी मजबूती के साथ काम करें इसके लिए कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने शिवपुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलायेगी, झूठ का वातावरण तैयार करेगी, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार के भ्रम में आने की जरूरत नहीं हैए हमारे लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की जो कार्ययोजना बनाई है, उसे मूर्त रूप देने का काम हर कार्यकर्ताओं को करना है। हमें यह चुनाव प्रचंड बहुमत के साथ जीतना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही चुनाव में विजय सुनिश्चित होगी।

Share:

Next Post

पाकिस्तान में महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Sun Sep 6 , 2020
पाकिस्तान में शनिवार को एक महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहीना शाहीन एक सरकारी टीवी चैनल में एंकर और रिपोर्टर थी। उनका कुछ दिन पहले बलूचिस्तान के तुर्बत में तबादला हुआ था। पत्रकार के पति पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप है। शाहीन ने पहले इस्लामाबाद में एक निजी […]