इंदौर न्यूज़ (Indore News)

ताली बजाओ अभियान के तहत जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान

इन्दौर। कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ का नोटिस मिलने से नाराज राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ थाली बजाओ पोल खोल जनजागरण अभियान चलाने का आव्हान किया था। शहर में भी छत्रीबाग से शुरू हुआ पोल खोलो अभियान कई क्षेत्रों में थाली बजाते हुए समाप्त हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए लोकसभा चुनाव में दमदारी से मुकाबला करने की बात भी कही। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत आज वेंकटेशवर, छत्रीबाग से भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में भाजपा के खिलाफ थाली बजाओ पोल खोल जनजागरण अभियान चलाया गया जिसके तहत महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर एवं थालिया बजाते हुए साथ में चल रही थी।

छात्रीबाग वेंकटेशवर मंदिर से प्ररम्भ हो कर राजस्व ग्राम, रविदास पुरा, अर्जुनपुरा, बराभाई जोशी मोहल्ला, रामद्वारा छत्रीबाग पर समाप्त हुआ। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ का टैक्स (आतंक)नोटिस भाजपा की केंद्र में बैठी मोदी सरकार के इशारे पर आयकर विभाग नोटिस दे रहा है अधिकारियों का सत्तारूढ भाजपा के गुंडो की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है मोदी सरकार लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को दिवालिया करने की कोशिश कर रही है चुनाव से पहले विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए भाजपा टैक्स आतंक का सहारा ले रही है। वहीं भाजपा खुद आयकर कानून का उल्लंघन कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेसजन भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस का अभियान जारी रहेगा और पार्टी आपनी गारंटी देश की आम जनता तक पहुंचाएगी,हम और अधिक आक्रमक होंगे, ये चुनाव दमदारी से लड़ेंगे।

Share:

Next Post

इस साल मार्च ने ठंड और गर्मी दोनों के रिकॉर्ड तोड़े

Sun Mar 31 , 2024
10 सालों में सबसे कम तापमान भी रहा और सर्वाधिक तापमान के मामले में भी 10 में से 6 सालों का रिकार्ड तोड़ा इंदौर। इस साल मार्च मौसम के लिहाज से रिकार्ड तोड़ रहा। मार्च ने ठंड के भी रिकार्ड तोड़े और गर्मी के भी। इस साल मार्च में पिछले 10 सालों में सबसे कम […]