भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना देश में राजनीतिक आतकंवाद की मिसाल:विभा पटेल

  • महिला कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय के विरोध में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल के नेतृत्व में लोकतंत्र की शव यात्रा निकाली गई। महिला कांग्रेस ने भोपाल समेत दो दर्जन से अधिक जिलों में प्रदर्शन भी किया। लोकतंत्र की शवयात्रा उपरांत विभा पटेल ने कहा कि राहुलजी की सदस्यता के संबंध में लिया गया फैसला लोकतंत्र की हत्या है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस फैसले को देश में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।


राहुल गांधी की सदस्यता को षडयंत्र पूर्वक समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वे हैरान है कि जब कोर्ट ने राहुल जी को एक महीने की जमानत दे दी थी, उसके बावजूद भी लोकसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। ये फैसला राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सभी ब्लाकों एवं तहसीलों में 27 मार्च से लगातार प्रदर्शन करके लोकसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी। इस प्रदर्शन में राजलक्ष्मी नायक, फरजाना खान, जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, कार्यकारी अध्यक्ष तस्लीम लश्करी, दीप्ति जैन,शहाना हसन, भारती बाथम ,सुनीता घावरे,महक राना, यशोदा पांडे, नीतू सिंह आदि समेत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुईं।

Share:

Next Post

1 अप्रैल से लागू होने वाली गाइडलाइन पर मात्र 5 सुझाव आए

Sun Mar 26 , 2023
733 लोकेशन पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव, प्रॉपर्टी की गाइडलाइन की फाइनल मीटिंग २७ मार्च को भोपाल। 1 अप्रैल से भोपाल जिले की जमीनों की सरकारी दर यानी गाइडलाइन लागू होगी, जिनमें कई क्षेत्रों में 5 से लेकर 25 फीसदी तक वृद्धि अनुमानित की गई है। जिला मूल्यांकन समिति की पिछली बैठक के बाद नई कॉलोनियों […]