भोपाल। पिपलानी थाने के गांधी नगर मार्केट में एक बर्तन भंडार पर नकली ओवन बेचने का मामला सामने आया है। उक्त दुकान से 11 नकली ओवन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ कापीराइट एक्ट का मामला दर्ज किया है। दुकान संचालक ने बताया कि वह इतवारा स्थित थोक बर्तन भंडार से ओवन लाया है तो पुलिस ने थोक व्यापारी के यहां कार्रवाई करते हुए 185 नग नकली ओवर जब्त किए हैं। पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार शिकायत मिली थी कि गांधी नगर मार्केट में संजय बर्तन भंडार में ब्रांडेड प्रस्टीज कंपनी के नकली ओवन बिक रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई की तो वहां ग्यारह नग प्रोस्टीज ओवन के डिब्बे मिले, जिसमें रखे ओवन को प्रेस्टीज का बताकर बेचा जा रहा था। जबकि ओवन में न तो बैच नंबर था और न ही प्रस्टीज कंपनी का लोगो। यहां पुलिस ने दुकान संचालक विपुल ताम्रकार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। विपुल ताम्रकार ने बताया कि वह इतवारा मार्केट में प्रमोश तारण के थोक बर्तन भंडार से ओवन लाया था। पुलिस ने प्रमेश के यहां छापा मारा तो वहां प्रस्टीज कंपनी के नाम से 185 नग ओवन बेचने के लिए रखे हुए मिले। पिपलानी पुलिस ने प्रमेश तारण के खिलाफ भी कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज किया है। सभी ओवन को जब्त कर लिय गया है।
नई दिल्ली। एशिया और भारत के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने एक इनविट स्ट्रक्चर के जरिए अपने फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क से कमाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सऊदी अरब का पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (PIF) और आबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के […]
भोपाल। भोपाल में ई-बाइक को लॉन्च कर दिया गया है। शहर की सड़कों में आज ( 2 फरवरी) से 75 इलेक्ट्रिक बाइक दौड़ेंगी। इससे कई लोगों को फायदा होगा। पहले 15 मिनट के लिए 20 रुपए किराया देना पड़ेगा। ई-बाइक पर लगे क्यूआर कोड स्कैन करते ही बाइक अनलॉक हो जाएगी। एक चार्जिंग में एक […]
भोपाल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ तथा राज्य विधिक सेवा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति शील नागू के मार्गदर्शन में शनिवार (11 दिसंबर) को प्रदेश में उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला, तालुका, श्रम, कुटुम्ब न्यायालयों तथा अन्य न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का […]
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1007 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 34 हजार 331 और मृतकों की संख्या 3514 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर रात जारी कोरोना से संबंधित […]