img-fluid

बाणगंगा में राज यादव पर जानलेवा हमले का मामला, 5 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 23, 2026

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते राज यादव पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के मुताबिक, आरोपियों में से एक हाल ही में जेल से छूटकर आया था।

दरअसल, बाणगंगा थाना क्षेत्र में राज यादव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला करने का प्रयास किया। हमले के दौरान राज यादव अपनी जान बचाने के लिए नंदबाग स्थित पेट्रोल पंप की ओर भागा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने निखिल यादव, गोलू यादव, किशु उर्फ कृष्णा यादव, लकी तिवारी और साहिल के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।


  • बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के अनुसार, मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी किशु उर्फ कृष्णा यादव कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि हमले की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से पूर्व में भी आरोपियों से खतरा होने की शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • 'ज्ञानेश कुमार को किया जाए गिरफ्तार, बंगाल में दोबारा से कराए जाएं चुनाव', ममता बनर्जी की बड़ी मांग

    Wed Sep 23 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया है कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर आपत्ति जताई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लिया है। ममता बनर्जी ने वीडियो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved