बड़ी खबर

ममता के एक और MLA के यहां CBI की छापेमारी, चिट फंड स्कैम में हो रही जांच

कोलकाता। सीबीआई पश्चिम बंगाल में एक और छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। यह छापेमारी बीजपुर जिले से टीएमसी के विधायक सुबोध अधिकारी के यहां चल रही है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी उनके नॉर्थ 24 परगना जिले में विभिन्न ठिकानों पर की जा रही है। मामला हालीशहर म्यूनिसिपैलिटी चेयरमैन चिट फंड स्कैम से जुड़ा बताया जा रहा है। सीबीआई अफसरों की एक टीम सुबोध अधिकारी के भाई कमल अधिकारी के घर पहुंची है।


कमल अधिकारी कंचनपारा म्यूनिसिपैलिटी के चेयरमैन हैं। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की कुल छह टीमें नॉर्थ 24 परगाना जिले के हालीशहर और कंचनपारा में रविवार सुबह से ही जुटी हुई हैं। इससे पहले सीबीआई ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस नेता और हालीशहर म्यूनिसिपैलिटी चेयरमैन राजू साहनी को गिरफ्तार किया था। राजू साहनी की गिरफ्तारी चिट फंड घोटाले के संबंध में की गई है। इस दौरान जांच एजेंसी ने 80 लाख रुपए कैश और 2.75 करोड़ रुपए की संपत्ति के कागजात भी बरामद किए।

Share:

Next Post

हिनामनोर चक्रवाती तूफान पहुंचा चीन-जापान, फ्लाइट्स कैंसिल, फेरी सेवा ठप

Sun Sep 4 , 2022
बीजिंग। इस साल का सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान हिनामनोर चीन और जापान पहुंच चुका है। इसके चलते पूर्वी चीन के शहरों में फेरी सेवाएं ठप कर दी गई हैं। तूफान के प्रभावों के चलते जापान में फ्लाइट्स पर भी रोक लगा दी गई है। इस चक्रवाती तूफान के चलते ताइवान व कोरिया में भी तेज […]