बड़ी खबर

दुघर्टना में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कारकेड में चल रही गाड़ी पलटी

पटना (Patna)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Central Minister Ashwini Choubey) एक सड़क हादसे (road accident) में बाल-बाल बच (narrowly escaped) गए। बक्सर से पटना लौटने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी पलट गयी। इसके ठीक पीछे मंत्री की गाड़ी चल रही थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी अपनी इनोवा कार में सवार थे। ड्राइवर के सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। दुर्घटना रविवार की रात को हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

इस सड़क हादसे में समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस गाड़ी का ड्राइवर भी चोटिल हो गया। सभी केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में शामिल थे। दो पुलिसकर्मियों को अधिक चोटें आईं हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपनी देख रेख में घायलों को अस्पताल ले गए। जो दो कर्मी ज्यादा घायल हैं उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।


मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डुमराव के मठीला-नारायणपुर रोड पर पुल के नहर में कारकेड में चल रही कोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्खटनाग्रस्त हो गई। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों और चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल ले जा रहा हूं। उसके बाद मंत्री अश्विनी चौबे घायलों को लेकर सदर अस्पताल गए। वहां इलाज के दौरान खुद डटे रहे। मंत्री ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ने जो बहादुरी दिखाई है उसके लिए धन्यवाद देता हूं। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अजय तिवारी, अंगरक्षक नागेंद्र कुमार चौबे, मोहित कुमार, धनेश्वर कुमार, कुंजबिहारी ओझा, एएसआई जयराम कुमार, मुकेश कुमार, सुजय कुमार, प्रेमकुमार सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए नहर में पलटी गाड़ी से पुलिस कर्मियों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गाड़ी से एक जवान का हथियार को भी निकाला गया। मंत्री ने उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गंगा के पावन तट पर दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज हगंगा विलास पर विदेशी पर्यटकों से मिलने बक्सर गए थे। मंत्री ने सभी विदेशी यात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया। उसके बाद वे पटना लौट रहे थे। इससे पहले उन्होंने विदेशी पर्यटकों को बक्सर की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। अश्विनी चौबे ने कहा कि यह रिवर क्रूज यात्रा नदी किनारे स्थित शहरों में पर्यटन व रोजगार के दृष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री का यह प्रयत्न पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Share:

Next Post

नेपालः जिस Pokhara Airport पर विमान हादसा हुआ, उसे चीन ने बनाया

Mon Jan 16 , 2023
काठमांडू (Kathmandu)। नेपाल (Nepal) के जिस पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Pokhara International Airport) पर हादसा हुआ वह चीन (China) की बेल्ट रोड पहल (बीआरआई) की अहम परियोजना है। अन्नपूर्णा पर्वतमाला के करीब स्थित इस हवाईअड्डे का औपचारिक उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड (Prime Minister Pushpa Kamal Dahal Prachanda) ने एक जनवरी को किया […]