बड़ी खबर

Chandrayaan-3 Landing: लैंडर इमेजर कैमरे से कुछ ऐसा दिखा चंद्रमा, ISRO ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली: भारत (India) के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की 23 अगस्त को होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग (soft landing) से पहले इसके लैंडर में लगे कैमरे ने चंद्रमा (Moon) की तस्वीरें ली हैं. ISRO ने लैंडर इमेजर कैमरा 4 से ली गई तस्वीरें एक छोटे से वीडियो (Video) के माध्यम से ट्वीट (Tweet) कर जारी की हैं.

वीडियो में चंद्रमा की सतह काफी उजली नजर आ रही है, जिसमें जगह-जगह क्रेटर (गड्ढे) भी दिखाई दे रहे हैं. चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. यह भारत का तीसरा चंद्र मिशन है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है क्योंकि इससे पहले रविवार 20 अगस्त को रूसी चंद्र मिशन लूना-25 हादसाग्रस्त होकर असफल हो गया था.


लैंडर इमेजर कैमरा 4 से लिया गया चंद्रमा का वीडियो
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि फिलहाल सभी चीजें ठीक काम कर रही हैं. उन्होंने निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर भरोसा जताया है.

Share:

Next Post

जीएसटी में 26 फीसदी और पंजीयन राजस्व में 15.75 फीसदी की बढ़ोतरी

Tue Aug 22 , 2023
पारदर्शी कर प्रशासन, व्यावसायियों को मिली सुविधाओं से मिला परिणाम भोपाल। मध्यप्रदेश में जीएसटी, आबकारी, पंजीयन और वाणिज्यिक कर राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। मध्यप्रदेश जीएसटी रिटर्न फाईलिंग में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। पिछले साल जुलाई माह तक जीएसटी राजस्व प्राप्ति 8,311 करोड़ रूपये थी जो इस साल रूपये 10,945 […]