
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए जहां इस साल रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और लगातार रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, वहीं 25 दिन में यात्रा के दौरान 40 श्रद्धालुओं की मौत भी हुई है। 19 अप्रैल से शुरू हुई इस यात्रा में 13 मई तक 12 लाख 64 हजार 217 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा 22 मौतें केदारनाथ धाम में हुई हैं, वहीं बद्रीनाथ में 7, यमुनोत्री में 6 और गंगोत्री में 5 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है।
अधिकांश मौतें हार्ट अटैक से
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अधिकांश मौतें हार्ट अटैक, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और अन्य स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं। यात्रा का मार्ग ऊंचाई वाले क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जहां ऑक्सीजन का स्तर कम होने से बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी हो रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved