img-fluid

छिंदवाड़ाः स्पा पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चार युवतियों समेत आठ गिरफ्तार

January 31, 2022

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा पुलिस (Chhindwara Police) ने जिला मुख्लालय में परासिया रोड स्थित स्पा पार्लर (spa parlor) में चल रहे देह व्यापार (Prostitution running) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार शाम को स्पा पार्लर पर छापा मार कार्रवाई (raid on spa parlor) करते हुए यहां से चार युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवक और एक एक पार्लर मालिक शामिल है। पकड़ी गई युवतियों में दो उज्जैन, एक भोपाल और एक इंदौर की रहने वाली है। पार्लर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।


जानकारी के मुताबिक, परासिया रोड पर पहले से ही इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र लगाया और तीन दिन की कड़ी मशक्कत के बाद रविार शाम को योजनाबद्ध तरीके से स्पा पार्लर पर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था। यहां से पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार युवतियां और तीन युवकों के साथ एक पार्लर का संचालक भी शामिल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। आरोपितों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • उत्तर प्रदेश चुनावों में इस बार कमंडल की जगह मंडल हावी हो गया है

    Mon Jan 31 , 2022
    – डॉ. वेदप्रताप वैदिक उत्तर प्रदेश का चुनाव है तो प्रांतीय लेकिन इसका महत्व राष्ट्रीय है, क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसके सांसदों की संख्या 80 है और विधायकों की 4 सौ से भी ज्यादा है। भारत के जितने प्रधानमंत्री इस प्रदेश ने दिए हैं, किसी अन्य प्रदेश ने नहीं दिए। भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved