भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद भी बूथ विस्तारक के रूप में करेंगे काम

  • 20 जनवरी से शुरू होगी बूथ विस्तारक योजना

भोपाल। आगामी 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही बूथ विस्तारक योजना संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार की दृष्टि से भाजपा की एक ऐतिहासिक और अभिनव योजना होगी। इस योजना के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रदेश के पदाधिकारी भी 10 दिन के बूथ विस्तारक के रूप में बूथों पर प्रवास कर निर्धारित किए गए कार्य को सम्पन्न करेंगे। इस योजना के तहत बूथ विस्तारक निकलने वाले प्रदेश के सभी सांसदों एवं विधायकों को कहा गया है कि वे जिलाध्यक्षों तथा मण्डल अध्यक्षों को अपने प्रवास बनाकर शीघ्र दें। प्रत्येक विस्तारक के साथ एक आईटी की जानकारी रखने वाला विस्तारक भी होगा। अत: बूथों पर परंपरागत और डिजिटल दोनों तरीकों से जानकारी एकत्रित करने का काम किया जाएगा। भाजपा द्वारा विकसित संगठन एप के माध्यम से बूथों की जानकारी डिजिटलाइज की जाएगी।


10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य
प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बताया कि ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को हमने पार्टी के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए चुना है। हम अभी तक जहां नहीं पहुंचे हैं, वहां पहुंचने की योजना इस संगठन यज्ञ के माध्यम से करनी है। यह साधारण नहीं, ऐतिहासिक अभियान है। एक दिन यह अभियान पूरे देश में रोल मॉडल बनेगा। हमें इस अभियान के दौरान संगठन को गुणात्मक और संख्यात्मक रूप से मजबूत बनाते हुए 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य सामने रखना है। विस्तारकों को एक दिन में एक ही बूथ पर रहना है। सांसद और विधायक अपने ही क्षेत्र में प्रवास बनाएंगे। इन दिनों में कोई दूसरे प्रवास नहीं बनाने हैं। सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी बूथ विस्तारकों के रूप में निकलेंगे।

प्रशिक्षकों की कार्यशाला 17 एवं 18 को
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि विधानसभा के प्रशिक्षकों की कार्यशाला 17 एवं 18 जनवरी को संभाग केन्द्रों पर होगी। विधानसभा स्तरीय बूथ विस्तारकों की कार्यशालाएं क्रमश: 18 व 19 जनवरी को होंगी। इस योजना के दौरान किसी भी बूथ को रिक्त नहीं छोड़ा जाएगा। 65 हजार बूथों तक 10 दिन के भीतर हमें प्रत्येक को प्रतिदिन 10 घंटे देकर 100 घंटे का योगदान इस अभियान के लिए देना है।

Share:

Next Post

कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव की हो रही तैयारी

Mon Jan 17 , 2022
हटाए जाएंगे कई चेहरे, युवाओं को मिलेगी कमान भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस बड़े बदलाव की तैयारी में है। कांग्रेस में लंबे समय से चल रही बदलाव की कवायद अब असर दिखा सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक दर्जन से ज्यादा जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी कर […]