
इंदौर। पिछले कुछ समय से राजबाड़ा क्षेत्र की गलियां और गार्डन नाबालिगों के नशे के अड्डे बने हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में बच्चे आईडेक्स और पेट्रोल का नशा करते हुए घूमते रहते हैं। नशे के लिए यहां छोटी चोरियां भी करते हैं। राजबाड़ा के सामने स्थित अहिल्या उद्यान में रात में प्रशासन ताला लगा देता है, लेकिन इसके बावजूद नाबालिग बच्चे दीवार कूदकर अंदर पहुंच जाते हैं और पेट्रोल और आयोडेक्स को कपड़े में लगाकर सूंघकर नशा रहते हैं, इनकी संख्या 50 के लगभग होती है। इसके अलावा कृष्णपुरा छत्री, गोपाल मंदिर की गलियों में भी ये दिखाई देते हैं। कई बार नशे के लिए ये दुकानों में छोटी-मोटी चोरियां भी करते हैं तो गाडिय़ों से पेट्रोल निकाल लेते हैं, इसके चलते व्यापारी भी परेशान हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved