उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

फिर ठिठुरा उज्जैन…14 डिग्री पर आया पारा

  • अधिकतम तापमान भी घटकर 22.2 डिग्री पर पहुंचा, सर्दी बढ़ी

उज्जैन। उत्तर पूर्वी सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर शुक्रवार को उज्जैन में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान गिरने से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। कल दिन का तापमान भी 22.2 डिग्री दर्ज हुआ।


  • सीवियर कोल्ड डे : जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम व दिन का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री या उससे कम हो।
  • कोल्ड डे : जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम और दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा कम हो।

वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उज्जैन में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान भी करीब 19.5 डिग्री सेल्सियस रह गया था। इसके एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। परंतु शुक्रवार सुबह फिर से तापमान में गिरावट आई हो यह वापस 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं बर्फीली हवाएं भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि जिस तरह उज्जैन में रात्रि कालीन तापमान में गिरावट आई है। उसे देखते हुए आने वाले दिनों में कोल्ड-डे की संभावना बन रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उज्जैन सहित कुछ जिलों में घने बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। हालांकि आज सुबह घने कोहरे के बाद धूप निकल आई थी।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में बढ़ने वाले हैं इलेक्ट्रिसिटी के दाम! जल्द हो सकता है बदलाव

Fri Jan 12 , 2024
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सोलर बिजली (solar electricity) पर एक्स्ट्रा चार्ज (extra charge) लगाने की तैयारी है. मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा सोलर प्लांट में नए शुल्क निर्धारण के लिए पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रस्ताव पर आपत्तिकर्ता एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सोलर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली पर विभिन्न […]