उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर के रूटों पर अभी भी नहीं चल पाई सिटी बस

  • पाँच बसें परमिट प्रक्रिया में उलझी
  • सिटी बस चलाना शहर में बना मजाक

उज्जैन। पिछले हफ्ते नगर निगम ने दावा किया था कि सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा जिसमें शहरी क्षेत्र में 10 सिटी बसें चलने लगेंगी लेकिन इनमें से पाँच सिटी बसें ही सड़कों पर नजर आ रही हैं और वह भी उपनगरीय सेवा में चलाई जा रही हैं। पाँच बसें अभी भी परमिट की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो पाई हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के पहले से ही शहर में सिटी बसों का संचालन बंद हो गया था। इसके पीछे बड़ा कारण यह था कि उस वक्त सड़कों पर दौड़ रही चालू हालत में 10 सिटी बसों में से भी चार सिटी बसें खराब हो गई थीं और 6 बसें ही शेष रह गई थीं। इसी के साथ ही सिटी बस के ठेके के अनुबंध की अवधि भी समाप्त हो गई थी।


इसके बाद दो माह पहले फिर से सिटी बसों का नये सिरे ठेका दिया गया था जिसमें नगर निगम को ठेकेदार की 25 बसें सुधरवाकर देनी थी। बाद में ठेके अनुबंध में इस शर्त को भी शामिल किया गया था कि ठेकेदार स्वयं बसों को सुधरवाएगा तथा संचालन करेगा। पिछले हफ्ते से 10 सिटी बसें शुरू होनी थी, इसके परमिट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। अभी भी पाँच बसों के परमिट की प्रक्रिया चल रही है और पाँच बसों को ठेकेदार उपनगरीय सेवा में चला रहा है। शहर के रूटों पर अभी एक भी सिटी बस नहीं चल रही है।

Share:

Next Post

10 दिन में आधी संख्या हो गई पॉजीटिव आने वालों की

Fri Feb 11 , 2022
आज भी 2195 सेंपलों की जाँच में 27 मरीज ही मिले-इसमें उज्जैन शहर के 16 मामले उज्जैन। फरवरी माह के बीते 10 दिनों में कोरोना के मामले घटने के साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। इन 10 दिनों में एक्टिव केस 1500 से घटकर अब 700 पर […]