भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में नए रूट पर दौड़ेंगी सिटी बसें

  • बंगरसिया से पुतलीघर तक चलेंगी 10 बसें
  • एमपी नगर होते हुए जाएंगी; 3 रूट पर भी 7 बसें बढ़ाई

भोपाल। भोपाल में अब बंगरसिया से पुतलीघर के बीच भी सिटी बसें दौड़ेंगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) इस रूट पर 10 बसें चलाएगा, जो एमपी नगर होती हुई जाएंगी। इससे यात्रियों को एमपी नगर के लिए भी बसें मिलने लगेगी। 3 रूट पर 7 बसें भी बढ़ाई गई हैं। बीसीएलएल ने नए रूट क्रमांक-216 (बंगरसिया से पुतलीघर) पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। कुल 25 किमी में बस चलेंगी। सुबह साढ़े 10 बजे से बसें प्रारंभ की जाएंगी। यात्री रात तक इन बसों में सफर कर सकेंगे। बसें एमपी नगर से गुजरेंगी। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट जॉब करने वाले भी बस में सफर कर सकेंगे।


अब 14 रूट हुए, 220 बसें चल रही
नए रूट के साथ ही अब शहर के 14 रूट पर बसों का संचालन हो रहा है। कुल 220 बसें दौड़ रही हैं। इनमें एवरेज 1 लाख यात्री रोज सफर कर रहे हैं। वहीं एसआर 8 (कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चिचली) 4 बसें, रूट- 115 (गांधीनगर से अयोध्या नगर) 1 बस और रूट- 208 (कोकता से लालघाटी) 2 बसें बढ़ाई गई हैं।

Share:

Next Post

सूरज की बढ़ी तल्खी, गर्म हवा का हुआ अहसास, रात में भी ठंडक घटी

Tue Mar 15 , 2022
पश्चिमी राजस्थान के तपने से बदला मौसम, डेढ से दो डिग्री और आएगा तापमान में उछाल भोपाल। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से शहर का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं, क्योंकि तीन दिनों तक पश्चिम राजस्थान में लू […]