उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

चक कमेड़ में पड़ोसियों में विवाद के बाद संघर्ष

  • आज सुबह जमकर ल_ व पाईप चले-चार लोग घायल हुए-एक भर्ती

उज्जैन। आज सुबह आगर रोड पर ग्राम चककमेड़ में आस-पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद हो गया और झगड़ लिए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लट्ठ व पाईप चले और चार लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति को अधिक चोट आने पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि आगर रोड पर ग्राम चककमेड़ में रहने वाले चंदरसिंह कछवाय का विवाद आज सुबह पड़ोस में रहने वाले अनिल दायमा से किसी बात को लेकर हो गया। विवाद के चलते अनिल दायमा के परिवार के सुनील और दो-तीन अन्य लोग आए और उन्होंने चंदरसिंह, उसकी पत्नी गनुबाई, लड़की निशा और पुत्र आकाश पर ल_, पाईप व तलवार से हमला कर दिया।


दूसरे पक्ष ने भी हथियार निकाल लिए और दोनों पक्षों के खिलाफ जमकर संघर्ष हुआ। इस हमले में चंदरसिंह, गनुबाई, उसकी बेटी और पुत्र घायल हो गए। हमले में चंदरसिंह को ज्यादा चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और घायलों को अस्पताल लेकर आए जहाँ अधिक घायल हुए चंदरसिंह को भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अनिल तथा उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, वहीं अनिल की शिकायत पर चंदरसिंह और उसके परिजनो के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Share:

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व पर सुलभ दर्शन कराने के लिए तैयारियाँ शुरू

Thu Jan 19 , 2023
कलेक्टर और एसपी ने चारधाम पार्किंग, हरसिद्धि चौराहा, महाकाल लोक, त्रिवेणी संग्रहालय आदि क्षेत्रों का दौरा किया उज्जैन। अगले माह 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व आ रहा है और दर्शनार्थियों को सुगमता से दर्शन मिल सकें, इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारियों प्रारंभ कर दी हैं। कल कलेक्टर और एसपी ने महाकाल के आसपास […]