उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

स्वच्छता सर्वे निपटा, अब परिणामों का हो रहा इंतजार

  • कई जानकारियों के साथ दिल्ली लौटा दल… रिजल्ट अच्छे आए तो उज्जैन को मिलेगा पुरस्कार

उज्जैन। नगर निगम स्वच्छता सर्वे में नंबर वन आने की दौड़ में इस बार भी शामिल हुआ है। एक हफ्ते का स्वच्छता सर्वे भी निपट गया और दिल्ली से आया दल कई जानकारियों के साथ लौट गया है। अब परिणामों का बेसब्री से इंतजार है।



स्वच्छता में पहले पायदान पर आने के लिए नगर निगम ने बीते दिनों जमकर मेहनत की और स्वच्छता सर्वे टीम भी इस बार विलंब से पहुंची। जनवरी में यह सर्वे होना था, मगर तीसरी लहर के चलते आगे बढ़ गया। उसके बाद मार्च में भी सर्वे नहीं हो पाया। वहीं अप्रैल के पहले हफ्ते में उज्जैन में विक्रमोत्सव के आयोजन थे। इसके बाद सर्वे टीम दिल्ली से उज्जैन पहुंची और लगातार 7 दिनों तक चलता रहा और इस दौरान दलों ने शहर के सभी वार्डों में घूमकर कचरा प्रबंधन, दिन से लेकर रात्रिकालीन सफाई और नगर निगम ने जो सीएनजी प्लांट बनाया उसके सहित अन्य नवाचारों को भी देखा और फोटो-वीडियो, दस्तावेजों के साथ तमाम जानकारियां लेकर गया। बैकलेन, कम्युनिटी टॉयलेट के साथ कबाड़ से जिस तरह नगर निगम ने शहर को सजाया-संवारा उसको भी दल ने देखा। नगर निगम लगातार इस बार स्वच्छता का खिताब अपने नाम करना चाहता है और फिलहाल देश के अन्य शहरों की दौड़ में वह शामिल है। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा घोषित किए जाने वाले परिणामों को लेकर अब निगम के साथ-साथ शहरवासियों को भी बेसब्री से इंतजार रहेगा। आज दिल्ली में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के परिणाम घोषित किए जाना है। अधिकारियों का कहना है कि 10 लाख की आबादी वाले शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम कुछ दिन बाद घोषित होंगे।

Share:

Next Post

कमिश्नर पहुंचे नागचंद्रेश्वर... पंचक्रोशी की तैयारियाँ देखी

Tue Apr 19 , 2022
उज्जैन। 25 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत होना है। दो साल कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधित रही थी। इस बार यात्रा में 2 लाख से ज्यादा यात्रियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने पंचक्रोशी मार्ग का दौरा किया था, वहीं आज […]