भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

2022 के लिए स्वच्छता परीक्षा शुरू

  • इस बार 7500 अंकों के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण (Clean Survey) की 2021 के नतीजे भले अभी तक नहीं आए हैं। लेकिन इसी बीच स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा शुरू हो गई है। गत दिनों केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की टूल किट भी लांच कर दी गई है। इसी के साथ नगर निगम और स्मार्ट सिटी (Municipal Corporation and Smart City) ने स्वच्छ सर्वेक्षण (Clean Survey) के लिए कमर सकते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार स्वच्छता की परीक्षा 6000 अंकों की जगह 7500 अंकों की होगी। स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज की नई थीम जोड़ी गई है। डिजिटल ट्रैकिंग और सफाई मित्र सुरक्षा थीम पर ही 3000 अंक निर्धारित किए गए हैं। जिसमें सीवेज प्लांट सहित शहर की आवो-हवा का भी आकलन किया जाएगा। हालांकि इस बार नगर निगम और स्मार्ट सिटी (Municipal Corporation and Smart City) के लिए चुनौतियां भी कम नही हैं। शहर में हो रहे फ्लाई ओवर जैसे बड़े निर्माण कार्य, स्मार्ट सिटी के अधूरे प्रोजेक्ट के कारण चुनौती बढ़ सकती है।


तीन टीम करेगी सर्वेक्षण, एक टीम आकर गई
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए इस बार चार सर्वे टीम सर्वेक्षण करेगी। जिसमें एक टीम ओडीएफ प्लस-प्लस के तहत खुले में शौच की स्थिति का आकलन करेगी। दूसरी स्टार रेटिंग की टीम और तीसरी समग्र स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आएगी। वहीं इस बार चौथी टीम सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज की होगी। जो सीवर लाइन, सीवेज प्लांट पर फोकस करेगी।

पोर्टल पर ही अपलोड होंगे दस्तावेज
स्वच्छता के कार्यों का आंकलन दैनिक और मासिक रिपोर्ट के आधार पर डिजिटली ही करना होगा। इसके लिए नगर निगम को दस्तावेजों और कागजों का ढेर अपलोड करने से निजात दी गई है। अब मानिटरिंग और रिकार्ड भेजने की प्रक्रिया डिजिटली ही करना होगी। इसके लिए जल्द पोर्टल खुलने में दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा दी जाएगी।

रेटिंग के अंक बढ़े
शहर की आवो हवा पर 150 अंक निर्धारित किए गए हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत मिलने वाले विभिन्न सर्टिफिकेट और रेटिंग के नंबर 1800 से बढ़ाकर इस बार 2250 कर दिए हैं। सर्विस लेवल प्रोग्रेस (डिजिटल ट्रैकिंग और सफाई मित्र सुरक्षा) के लिए 40 प्रतिशत, आपदा और महामारी से निपटने की तैयारी और सिटीजन वाइस 30 और सर्टिफिकेशन को 30 प्रतिशत अंकों में बांटा गया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अंकों का ऐसा है गणित
सर्वेक्षण                                               अंक निर्धारित
स्वच्छ सर्वेक्षण                                      – 7500 कुल अंक
डिजिटल ट्रैकिंग और सफाई मित्र सुरक्षा   – 3000
स्टार रेटिंग                                             – 2250
सिटीजन वाइस                                      – 2250

Share:

Next Post

कचरे के ढ़ेर में लगी आग से भभक उठी कार

Sun Oct 31 , 2021
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत करमेता क्षेत्र में एक खाली पड़े प्लाट में कचरे के ढ़ेर में आग लगने से प्लाट में खड़ी एक कार धू-धू कर जलने लगी। क्षेत्रीय लोगों ने जैसे ही कार में आग लगते देखा तो तत्काल थाना पुलिस और दमकल विभाग को घटना की […]