भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आने वाले 4 दिनों में छा सकते हैं बादल

  • 27 फरवरी से पड़ेगी भीषण गर्मी

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में लगाता तापमान बढऩे लगा है। वहीं बीते दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते रोज की अपेक्षा जहां दिन का तापमान 1.7 डिग्री कम दर्ज किया गया, वहीं रात के तापमान में भी 2.2 डिग्री की कमी दर्ज की र्गई है। गुरुवार को दिन का तापमान 30.8 डिग्री और रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के पारे में अभी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को रात के तापमान में लगभग 1 डिग्री की और कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं दिन का तापमान हल्का बढ़ेगा। माना जा रहा है कि 3-4 दिन दिन का पारा 32 डिग्री के करीब रह सकता है। वहीं 27 फरवरी से एक बार फिर तेजी से पारे में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है।


बन सकते हैं बारिश के आसार
वहीं राजधानी भोपाल में भी तापमान बढऩे लगा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24, 25, 26 और 27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। इससे दिन का पारा 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, रात में तापमान 13-14 डिग्री दर्ज किया जाएगा। पिछले सप्ताह के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो दिन-रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट होगी। भोपाल में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री पर पहुंच गया था। फरवरी में 12 साल में यह चौथी बार दिन का सबसे ज्यादा तापमान था। अगले दो तीन दिन तक दिन और रात के तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। तीन दिन बाद बादल छाने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

25 से बढ़ेगा रात का तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई। वहीं, बादल भी छा गए हैं। इस कारण सूरज की रोशनी जमीन तक आते-आते थोड़ी कमजोर हो गई और दिन के तापमान में गिरावट आ रही है। ज्यादातर शहरों में 32 डिग्री तक तापमान रहेगा। रात में 11 से 12 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। सुबह 5 से 7 बजे के बीच हल्की ठंड भी रहेगी।

Share:

Next Post

मप्र-राजस्थान के बीच चंबल जल विवाद पर दिल्ली में बड़ी बैठक आज

Sat Feb 25 , 2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल भोपाल। मप्र और राजस्थान के बीच चंबल नदी के जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस बैठक में शामिल होने के लिए विशेष रूप से दिल्ली जा रहे हैं। बैठक में राजस्थान द्वारा चंबल एवं सहायक नदियों पर बिना पर्यावर्णय […]