भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी के आसमान पर बादलों का डेरा, होगी बारिश

भोपाल। आज सुबह से राजधानी के आसमान पर बादलों का डेरा है। इससे बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम का यह मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई स्थानों खासकर पश्चिमी हिस्सों में दूसरी बार बारिश होने की संभावना है। पश्चिम अफगानिस्तान और अरब सागर में दो सिस्टम बनने से प्रदेश में बारिश की संभावना बढ़ गई है। अगले 48 घंटों में भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।प्रदेश में बादलों के चलते तापमान में कमी नहीं आ पा रही है। साथ ही उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का असर प्रदेश पर देखने को नहीं मिल रहा है।

14 के बाद हो सकती है तापमान में गिरावट
मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा के अनुसार अरब सागर से आ रही नमी के चलते तकरीबन 14 जनवरी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।वहीं भोपाल का न्यूनतम 19.2 डिग्री दर्ज किया गया है। उनके अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। कई स्थानों पर ओला गिरने की चेतावनी दी है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे दिन ओर रात के तापमान में भारी कमी आएगी वहीं ऊपरी चक्रवात से दिन में भी कोहरा छाया रहेगा।

फसलों के लिए बारिश अच्छी, हमारे लिए नहीं
हालांकि नई फसल के लिए यह पानी लाभदायक रहेगा। मगर पशुओं और आम लोगों के लिए यह बारिश आफत की बारिश साबित होगी। लोगों को इस बारिश में भीगने से कई तरह की बीमारियों में घिरने का डर रहेगा। वहीं सर्दी खांसी के मरीजों में इजाफा होगा, मौसमी बीमारियों के अलावा जानवरो से होने वाली बीमारियों का असर भी बढ़ेगा मौसम में नमी के चलते विशेष सावधानी वरतने की बात भी कही है।

Share:

Next Post

परिश्रम ही सफलता की कुंजी है: संत सिद्ध भाऊ

Sun Jan 10 , 2021
संतनगर। गांधीनगर लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उमा विद्यालय में संत सिद्ध भाऊ के सानिध्य में आयोजित एक कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी व हाईस्कूल परीक्षा 2019-20 में मध्य प्रदेश एवं जिला स्तर पर मेरिट में आई तथा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को सम्मान […]