देश राजनीति

CM ममता ने अवैध रूप से आईपैक को दिया 152 करोड़ का ठेका : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता (Kolkata)। पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Leader of Opposition Shubhendu Adhikari) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी  (Abhishek Banerjee, nephew of Chief Minister Mamata Banerjee)और पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मुख्यमंत्री के अधिनस्थ गृह विभाग के ग्रीवांस सेल में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के नाम पर 152 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है जो सीधे तौर पर भतीजे के पास गई है।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से आईपैक ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनावी प्रबंधन का काम करती है। शुभेंदु ने बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल से ईडी से इसकी जांच कराने का भी अनुरोध किया है।



भाजपा नेता शुभेंदु ने आरोप लगाया कि आईपैक को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के उपक्रम वेबेल का टेंडर तक रद्द कर दिया गया। टेंडर का मूल्य पहले 120 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में 152 करोड़ कर दिया गया। शुभेंदु ने कहा, इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय सीधे तौर पर शामिल है। गृह विभाग भी मुख्यमंत्री के पास है। शुभेंदु ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार झूठे प्रचार के लिए आईपैक का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तव में आईपैक एक समानांतर सरकार चला रही है।

शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग को 2022 में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के शिकायत प्रकोष्ठ के लिए कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद सरकार नियंत्रित कंपनी वेबेल को नियमानुसार पहले 120 करोड़ में निविदा मिली। उक्त कंपनी को वर्क आर्डर भी दे दिया गया था। बाद में वेबेल पर टेंडर रद्द करने का दबाव डाला, पर उसके अधिकारी ऐसा करने को तैयार नहीं थे। इसके बाद वेबेल से जिम्मेदारी लेकर एक अन्य सरकारी कंपनी डब्ल्यूटीएल को फिर से टेंडर मंगाने को कहा गया। उसके जरिये शर्तों में ढील देकर आईपैक को 152 करोड़ का टेंडर दिया गया। शुभेंदु ने कहा, इतना सब कुछ मुख्यमंत्री की सहमति के बिना संभव नहीं है।

Share:

Next Post

चीन के आक्रामक रवैये पर पेंटागन की दो टूक; बाइडन ने ताइवान के लिए सैन्य सहायता का किया एलान

Sat Jul 29 , 2023
नई दिल्ली। चीन के आक्रामक रवैये पर अमेरिका ने दो टूक कह दिया है कि जो देश चीन के विरोध में खड़े होंगे पेंटागन उनका साथ देगा। इस कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ताइवान के लिए 34.5 करोड़ अमेरकी डॉलर के सैन्य मदद की भी घोषणा कर दी है। अमेरिका के रक्षा […]