भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ करवा चौथ का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पूरे विधि विधान के साथ करवा चौथ की पूजा की। सीएम शिवराज ने पत्नी साधना के साथ गणेश भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम शिवराज ने साधना सिंह को करवा चौथ व्रत की कथा पढक़र सुनाई। सीएम शिवराज ने ट्वीटर पर पत्नी के साथ अपनी करवा चौथ पूजा की फोटो और वीडियो साझा की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आज मेरी अर्धांगिनी श्रीमती @SadhnaShivraj ने मेरी दीर्घायु हेतु सुहाग के पर्व करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा और पूजा की। भारत में अनेक माताओं और बहनों ने भी अपने पतियों के लिए व्रत रखा। मैं ईश्वर से उन्हें सदैव स्वस्थ रखने और उनकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करने की प्रार्थना करता हूँ।
Share:Related Articles
बर्बतापूर्वक लाठीचार्ज के खिलाफ अहिरवार समाज ने भेजा पत्र
उज्जैन। गुना जिले के केन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम जगनपुर चक में मंगलवार को रविदास समाज के परिजनों के साथ पुलिस द्वारा बर्बतापूर्वक लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग को लेकर अहिरवार समाज संघ अध्यक्ष शंकरलाल अहिरवार ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र भेजा।
MP में एंबुलेंस सेवा की भारी लापरवाही, सूचना के घंटो बाद भी नहीं आई 108, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
शहडोल (Shahdol) । शहडोल जिले में कुएं से पानी भरते समय महिला को चक्कर आ गया, महिला कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर बहू ने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी और अधेड़ महिला को ग्रामीणों की मदद से कुएं में से बाहर निकाला गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, उपचार […]
उपचुनाव जीतने के लिए पार्टियां लगा रही एड़ी-चोटी का जोर
‘दीपक से कमल’ अभियान के माध्यम से भाजपा पहुंचेगी 3067 बूथों भोपाल। उपचुनाव का किला फतह करने के लिए भाजपा और कांग्रेस (BJP & Congress) एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। भाजपा रोज नए-नए प्लान तैयार कर रही है। इसी कड़ी में उसने अब ‘दीपक से कमल’ नया प्लान तैयार किया है। भाजपा ने इस […]