बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

CM शिवराज ने किया खेलो इंडिया के शुभंकर मोगली का लोकार्पण, थीम सांग भी हुआ लॉन्च

भोपाल। मध्य प्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 (Khelo India Youth Games-2022) के पांचवें संस्करण की मेजबानी (host the fifth edition) कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को शाम 6 बजे भोपाल के शौर्य स्मारक में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के शुभंकर मोगली का लोकापर्ण किया। उन्होंने थीम सांग भी लॉन्च की। इसके साथ ही मशाक प्रज्जलवित भी की।

बता दें कि 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होने वाले इस भव्य खेल आयोजन में 6 हजार खिलाड़ी 13 दिनों तक 8 विभिन्न शहरों के 23 खेल स्थलों में अपना जलवा बिखेरेंगे। आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में आज केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक विशिष्ट अतिथि रहे। साथ ही एमपी की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स में क्या होगा
1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन प्रदेश के आठ शहरों- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। दिल्ली में एक खेल कार्यक्रम (साइकिल चलाना) आयोजित किया जाएगा।
2. पहली बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग-कैनोइंग, कैनोइंग और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगी।
3. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5.0 में 303 अंतरराष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय अधिकारी भाग लेंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2,000 स्वयंसेवकों को विभिन्न खेल स्थलों पर तैनात किया जाएगा।

Share:

Next Post

कश्मीर के हत्यारों को सरकार नौकरी और छात्रवृत्ति बांट रही, NRI संगठन प्रमुख का आरोप

Sat Jan 7 , 2023
नई दिल्ली। कश्मीर (Kashmir) की समस्या सुलझने की जगह और भी उलझती जा रही है। पिछली सरकारों से तो हमें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी लेकिन जिस भाजपा सरकार (BJP government) से उम्मीद थी उसने और भी निराशाजनक काम किए हैं। यह बातें प्रमुख एनआरआई संगठन (पीआईओसीसीआई) के वर्किंग प्रेसिडेंट सुशील पंडित (Working President Sushil Pandit) […]