भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आदिवासी महिलाओं के खातों में आज पैसा डालेंगे सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सहारिया, बैगा, भारिया जनजातियों के परिवार की महिला मुखिया के खातों में आहार भत्ते के रूप में एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आदिवासी महिलाओं को वीडियो कॉफ्रेेसिंग के माध्मय से संबोधित करेंगे। विशेष पिछड़ी जनजाति की संख्या सबसे शिवपुरी, श्योपुर, झाबुआ, गुना जिले में है। ऐसे करीब ढाई लाख परिवार हैं। जिन्हें राज्य सरकार आहार भत्ते के रूप में एक हजार रुपए प्रति महीना देती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनते ही आदिवासी महिलाओं के खातों में आहार भत्ते की राशि जमा कराई थी। जो कमलनाथ सरकार ने कई महीनों तक रोक रखी थी।

Share:

Next Post

कोरोना से जंग जीतने वालों का बना नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 62 हजार मरीज हुए ठीक

Fri Aug 21 , 2020
रिकवरी रेट पहुंचा 74 फीसदी पर नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 62,282 लोग देशभर में कोरोना फ्री हुए। कोरोना […]