img-fluid

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

September 08, 2026

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साड़ी वितरित की। साथ ही नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट बांटी। मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को भी सीएम योगी ने सम्मानित किया।


  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये किया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। सरकार के इस फैसले को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

    Share:

  • इंदौर: साइबर ठगी के पैसों का नेटवर्क, पूछताछ में आरोपियों का निकला चीन कनेक्शन

    Tue Sep 8 , 2026
    इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन मेट्रिक्स के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में साइबर ठगी के ऐसे तरीके का खुलासा हुआ है, जिसमें बैंक खातों से आने वाले ओटीपी को विशेष ऐप के जरिए कथित तौर पर विदेशों में बैठे ऑपरेटरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved