img-fluid

मुंबई में CNG हुआ महंगा, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने के आसार, जाने ताजा रेट

May 14, 2026

नई दिल्ली। महंगाई (Inflation) का असर एक बार फिर आम लोगों की जेब पर पड़ा है। सोना और दूध के बाद अब CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। इस बार पहला असर मुंबई (Mumbai) और आसपास के महानगर क्षेत्रों पर देखने को मिला है, जहां CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं।

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने जानकारी दी है कि मुंबई में CNG की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह नई दरें 14 मई से लागू हो चुकी हैं और मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में इसका असर देखने को मिल रहा है।

कंपनी के अनुसार, यह बढ़ोतरी वैश्विक परिस्थितियों के कारण की गई है। वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, गैस खरीद लागत में इजाफा, रुपये में गिरावट और सप्लाई चेन में बाधाओं के चलते कीमतों में संशोधन करना पड़ा है।


  • CNG के दाम बढ़ने का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ने की संभावना है। मुंबई में ऑटो यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग उठानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि CNG के महंगे होने से परिचालन लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ यात्रियों पर डालना जरूरी हो सकता है।

    आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई महानगर क्षेत्र में 12 लाख से अधिक वाहन CNG पर चलते हैं। इनमें करीब 4.7 लाख ऑटो और 1.6 लाख से ज्यादा टैक्सी शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में निजी वाहन और बसें भी CNG पर निर्भर हैं।

    ऑटो यूनियनों का दावा है कि CNG कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी से प्रति किलोमीटर लगभग 1 रुपये से अधिक का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। इसी आधार पर किराया संशोधन की मांग की जा रही है।

    फिलहाल किराया बढ़ोतरी को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही संबंधित अधिकारियों और यूनियनों के बीच बैठक होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर किराया बढ़ता है तो इसका सीधा असर रोजमर्रा के सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

    Share:

  • रक्षा मंत्री से मतभेद.... सेना प्रमुख को पद से हटाया, सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म

    Thu May 14 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है। कुछ पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें पद से हटा दिया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि इसकी वजह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved