img-fluid

5 माह भी नहीं चली कॉकरोच जनता पार्टी….. मई में बनी और सितंबर में टूट गई, दीपके पर गंभीर आरोप

September 04, 2026

नई दिल्ली। राजनीति के दलदल से दूर रहने की बात करने वाले अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) अब उसमें फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) की कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) में बगावत हो गई है। कॉकरोच पार्टी के एक सदस्य ने ना सिर्फ दीपके का साथ छोड़ा है, बल्कि एक नई पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। यही नहीं इस नेता ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपर लीक आंदोलन से जुड़े रहे कॉकरोच पार्टी के सदस्य मनीष ब्रह्मभट्ट ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को CJP से अलग कर लिया। साथ ही उन्होंने एक अलग गुट, ‘कॉकरोच जनता पार्टी-डेमोक्रेटिक’ (CJP-D) बनाने का ऐलान कर दिया है। ब्रह्मभट्ट ने पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आंदोलन की सफलता के बाद जमीनी कार्यकर्ताओं और छात्रों का सौदा कर दिया गया और संगठन अब ‘टीम केजरीवाल’ में बदल गया है।


  • मनीष ब्रह्मभट्ट क्या-क्या बोल गए?
    मनीष ब्रह्मभट्ट ने आरोप लगाया कि आंदोलन के सफल होने के बाद जो 12 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम बनाई गई, उसके लिए किसी भी जमीनी कार्यकर्ता, छात्र या सोशल मीडिया वॉलंटियर से सलाह नहीं ली गई। ब्रह्मभट्ट ने कहा, “आंदोलन देश का था, लेकिन सफलता मिलते ही इसे बेच दिया गया। नई टीम के 8 सदस्य आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। यह पूरी टीम अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन में शिवसेना, सपा, राजद, बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी से जुड़े युवाओं ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन नई टीम में किसी को जगह नहीं मिली। साथ ही महिला, सिख और मुस्लिम चेहरों को भी दरकिनार कर दिया गया। ब्रह्मभट्ट ने कहा कि जिस आंदोलन की नींव पेपर लीक के खिलाफ पड़ी थी, उसी आंदोलन के नेतृत्व ने अब मेरिट को किनारे कर दिया है।

    ‘CJP-D में सबको मिलेगी जगह’
    इस दौरान मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा है कि CJP-D को एक सच्चा लोकतांत्रिक और राष्ट्रव्यापी संगठन बनाया जाएगा। इसके तहत हर राज्य के स्थानीय आंदोलनकारियों और वॉलंटियर्स में से 5-5 प्रतिनिधियों को चुना जाएगा, ताकि हर जगह की आवाज को बराबर जगह मिल सके।

    क्या कह रहे हैं अभिजीत दीपके?
    दूसरी तरफ केजरीवाल से सांठ-गांठ जैसे आरोपों को अभिजीत दीपके ने सिरे से खारिज किया है। एक बयान में उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी सिर्फ छात्रों की A टीम है और किसी भी अन्य किसी भी CJP का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कहते हैं कि हम कांग्रेस की ‘B’ टीम हैं, कुछ लोग हमें आम आदमी पार्टी की ‘B’ टीम बताते हैं। मुझे लगता है कि इन नेताओं को एक साथ बैठकर तय कर लेना चाहिए। हमारी तरफ से बात साफ है। हम सिर्फ और सिर्फ छात्रों की ‘A’ टीम हैं।”

    दीपके ने बनाई थी कॉकरोच पार्टी
    इससे पहले देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान के विरोध में महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की मुहिम शुरू की थी। देखते ही देखते इस ऑनलाइन मुहिम से लाखों लोग जुड़ गए। इसके बाद पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई की थी। आंदोलन की सफलता के बाद पार्टी चर्चा में है।

    Share:

  • जब तक प्रतिस्पर्धी टैरिफ नहीं, तब तक डील नहीं: अमेरिका के साथ ट्रेड समझौते पर पीयूष गोयल का कड़ा रुख

    Fri Sep 4 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) और अमेरिका (US) के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की अंतिम डिटेल्स फिलहाल सार्वजनिक नहीं होंगी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal’) के मुताबिक, समझौते का फाइनल टेक्स्ट तभी सामने आएगा, जब अमेरिका भारतीय उत्पादों को उसके प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले बेहतर प्रेफरेंशियल टैरिफ रेट देने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved