img-fluid

गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

August 06, 2026

केंद्रापड़ा। ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मैसेज करना एक कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि लड़की के पुरुष मित्र और उसके दोस्तों ने छात्र को रास्ते में रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। यह घटना राजनगर इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित मदनपुर कॉलेज का छात्र है। वायरल वीडियो में कुछ युवक उसे घेरकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद छात्र की मां ने पट्टामुंडई ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनका बेटा, जो मदनपुर कॉलेज में पढ़ता है और गोबिंदपुर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है, कॉलेज जाने के बाद वापस घर नहीं लौटा। बाद में गांव के ही एक युवक ने उनके परिवार को एक वीडियो भेजा, जिसमें कुछ लड़के उनके बेटे की पिटाई करते नजर आ रहे थे। इसके बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ युवकों की पहचान के आधार पर तीन कॉलेज छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।


  • पट्टामुंडई ग्रामीण थाना के आईआईसी श्रीकांत कुमार बारिक ने कहा, “शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पट्टामुंडई कॉलेज का एक छात्र, जो राजनगर थाना क्षेत्र के कुरुंडी गांव का रहने वाला है, अपनी ही कॉलेज की एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध में था। आरोप है कि पीड़ित छात्र ने उसी लड़की को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज दिया था। इससे नाराज होकर लड़की के प्रेमी ने उससे सवाल किया कि उसने उसकी प्रेमिका को मैसेज या कॉल क्यों किया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले लगभग सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं और सभी नाबालिग हैं।”

    फिलहाल जिस छात्र के साथ मारपीट हुई है, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि वह कहीं छिपा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों और पीड़ित की पहचान सार्वजनिक नहीं की है क्योंकि सभी नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ओडिशा में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले जुलाई में जगतसिंहपुर जिले में दोस्त के घर बर्थडे का केक काटने जा रही युवती का दो लोगों ने गैंगरेप किया था।

    Share:

  • ट्रेन के एसी कोच में आरएसी यात्रियों को भी मिलेगा पूरा बेडरोल किट

    Thu Aug 6 , 2026
    उज्जैन। ट्रेन के एसी कोच में आरएसी यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अगर आपने कभी ट्रेन में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर सफर किया होगा, तो शायद एक सीट दो यात्रियों के साथ साझा करने की परेशानी का सामना करना पड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved