img-fluid

ट्रेन के एसी कोच में आरएसी यात्रियों को भी मिलेगा पूरा बेडरोल किट

August 06, 2026

उज्जैन। ट्रेन के एसी कोच में आरएसी यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अगर आपने कभी ट्रेन में आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) टिकट पर सफर किया होगा, तो शायद एक सीट दो यात्रियों के साथ साझा करने की परेशानी का सामना करना पड़ा होगा।



  • इतना ही नहीं, एसी कोच का पूरा पैसा देने के बावजूद कई बार यात्रियों को पूरा बेडरोल किट नहीं मिलता था। कहीं सिर्फ चादर दी जाती थी तो कहीं बेडरोल देने से ही मना कर दिया जाता था। अब इस समस्या से राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने चार अगस्त 2026 को सभी जोनों को निर्देश दिया है कि एसी चेयर कार को छोड़कर सभी एसी श्रेणियों में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को भी कन्फर्म यात्रियों की तरह चादर, कंबल, तकिया और अन्य निर्धारित सामग्री सहित पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए। रेलवे बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एसी कोच में यात्रा करने वाले आरएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल किट नहीं दिया जा रहा है। कई ट्रेनों में केवल चादर दी जाती थी या बेडरोल देने से मना कर दिया जाता था। इसे देखते हुए बोर्ड ने 2016, 2017 और 2023 के पुराने निर्देश दोहराते हुए सभी जोनों को उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए।

    Share:

  • ई-केवाईसी और राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत सही... दुकान निलंबित

    Thu Aug 6 , 2026
    उज्जैन। राशन वितरण में गड़बड़ी, ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही और हितग्राहियों से दुव्र्यवहार की शिकायत आखिरकार सही साबित हुई। जांच के बाद प्रशासन ने रामवासा की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले में उपरोक्त करवाई के साथ ही दुकान संचालक विक्रेता की 5 हजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved