भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में 1 जनवरी से अनलॉक होंगे कॉलेज

  • पहले 10 दिन केवल प्रैक्टिकल के लिए क्लास लगाई जाएंगी, उसके बाद यूजी और पीजी की क्लास होंगी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 1 जनवरी से सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज खुल जाएंगे। पहले 10 दिन प्रैक्टिकल के लिए क्लास लगाई जाएंगी। 10 तारीख के बाद यूजी फाइनल ईयर और पीजी थर्ड सेमेस्टर की क्लास शुरू हो जाएंगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को लगभग तैयार कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो नई गाइड लाइन के अनुसार नियमित क्लास शुरू करने के निर्देश शनिवार को जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि क्लास में आने या न आने का निर्णय छात्रों को स्वयं लेना है। उन्हें क्लास में आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार नई गाइडलाइन में कॉलेज लगाने को लेकर शासन ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है। अभी फाइल शासन के पास ही है। एक जनवरी से सभी शासकीय और अशासकीय कॉलेज खुल जाएंगे। इसमें बीए से लेकर तकनीकी कॉलेज भी शामिल हैं। एक जनवरी से पहले प्रैक्टिकल और 10 जनवरी से नियमित क्लास शुरू की जाएंगी। इसके बाद 20 जनवरी को सभी जिलों के आपदा प्रबंधन की बैठक होगी। उसके बाद कॉलेज को आगे नियमित और क्लास की संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। इस में कोरोना की स्थिति को मुख्य रूप से ध्यान रखा जाएगा।

Share:

Next Post

पहली बार शून्य पर आउट हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी, अश्विन के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Sat Dec 26 , 2020
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भले ही भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम इंडिया के कंगारू टीम के सबसे मेन बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को अब तक खामोश रखा है। पहले टेस्ट में सस्ते में आउट होने वाले स्मिथ दूसरे टेस्ट की पहली […]