खेल

राष्ट्रमंडल खेल: लॉन बाउल्स वूमेन्स फोर के फाइनल में पहुंचा भारत, पदक पक्का

– भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया

बर्मिंघम। भारतीय महिला फोर टीम (Indian Women’s Four Team) ने सोमवार को 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (2022 Birmingham Commonwealth Games) के लॉन बाउल्स वूमेन्स फोर स्पर्धा (Lawn Bowls Women’s Four Competition) के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही इस खेल में भारत का एक पदक भी पक्का हो गया है। भारत का लॉन बाउल्स में यह पहला पदक होगा।


महिला फोर में भारत का प्रतिनिधित्व लवली चौबे, पिंकी, रूपा रानी तिर्की और तानिया चौधरी कर रही हैं।

लॉन बाउल्स के नियम
लॉन बाउल के नियम सरल हैं। इस खेल में एक बॉल को मैदान पर रोल (लुढ़काया) किया जाता है। इसका मकसद यह होता है कि बॉल को ‘जैक’ के ज्यादा से ज्यादा करीब पहुंचाया जाए। ‘जैक’ वह लक्ष्य होता है जहां बॉल को पहुंचाना होता है। जो खिलाड़ी या टीम प्रतिद्वंद्वी/विपक्षी टीम के मुकाबले जैक के ज्यादा करीब बॉल को पहुंचाता है वह विजेता होता है।

लॉन बॉलिंग में चार प्रारूप होते हैं, जिनमें एकल, युगल, तीन की टीम और चार की टीम शामिल है। जो कि प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार बांटे जाते हैं। प्रत्येक के लिए अलग-अलग पुरुष और महिला पदक इवेंट होते हैं। एकल मैचों में पहले 21 अंक हासिल करने वाला खिलाड़ी विजेता होता है। अन्य सभी प्रारूपों में 18 अलग-अलग एंड से बॉल को रोल किया जाता है और ज्यादा अंक बनाने वाली टीम विजेता होती है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

राष्ट्रमंडल खेल: जूडो में भारत ने जीते दो पदक, सुशीला ने सिल्वर और विजय ने दिलाया ब्रांज मेडल

Tue Aug 2 , 2022
बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 (2022 Birmingham Commonwealth Games)) का चौथा दिन भी भारत (India) के लिए सफलता लाने वाला रहा। दिन में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था, लेकिन रात होने पर भारत ने दो मेडल (two medals) जीतकर दिन को खास बना दिया है। जूडो में भारत को दो मेडल मिले हैं […]