खेल

राष्ट्रमंडल खेल: जूडो में भारत ने जीते दो पदक, सुशीला ने सिल्वर और विजय ने दिलाया ब्रांज मेडल

बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 (2022 Birmingham Commonwealth Games)) का चौथा दिन भी भारत (India) के लिए सफलता लाने वाला रहा। दिन में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था, लेकिन रात होने पर भारत ने दो मेडल (two medals) जीतकर दिन को खास बना दिया है। जूडो में भारत को दो मेडल मिले हैं जिसमें से एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है। जूडो जैसे खेल में भारत को मेडल मिलना काफी गर्व की बात है।

सुशीला ने जीता सिल्वर मेडल
48 किलोग्राम के फाइनल में भारतीय महिला जुडोका सुशीला देवी को दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।

यह मैच चार मिनट और 25 सेकेंड तक चला था। दोनों खिलाड़ी मैच में दो-दो अंक हासिल किए थे और फिर मैच का परिणाम निकालने के लिए गोल्डेन अंक का सहारा लिया गया। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने गोल्डेन अंक हासिल करके जीत हासिल की।


27 साल की सुशीला ने 2014 राष्ट्रमंडल खेल में भी सिल्वर मेडल जीता था और तब ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। 2019 साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।

विजय ने एक मिनट के अंदर ही जीता ब्रॉन्ज
पुरुषों की 60 किलो भारवर्ग जूडो मुकाबले में विजय यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। विजय ने साइप्रस के खिलाड़ी को एक मिनट के अंदर ही मात दी है। विजय को क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काज के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के डिनलैन मुनरो को हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल वाले मैच में जगह हासिल की थी। अब उन्होंने भारत को इस इवेंट का दूसरा ब्रॉन्ज दिलाया है।

जूडो में इस तरह से होती है स्कोरिंग
जूडो में फिलहाल खिलाड़ी दो तरीके से स्कोर हासिल करते हैं। पहले तरीके को इप्पोन कहा जाता है जिसमें एक फुल प्वाइंट मिलता है। इस मूव में खिलाड़ी को 20 सेकेंड के लिए पिन करना होता है और इससे विजेता का निर्णय लिया जाता है।

दूसरा तरीका वाजा-अरी होता है जिसमें एक हाफ प्वाइंट मिलता है। वाजा-अरी तब दिया जाता है जब पिन 10-19 सेकेंड का ही रहता है।

Share:

Next Post

मास्टर जी, मत मारो बच्चों को

Tue Aug 2 , 2022
– आर.के. सिन्हा दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया अपने आप को किसी महान शिक्षाविद् से कम नहीं मानते। उनके विधानसभा क्षेत्र में, जिधर उनका दफ्तर है, उससे सटे दिल्ली सरकार के एक स्कूल के शिक्षक ने अपने 15 साल के छात्र की ऐसी बेरहमी से पिटाई की कि किसी का भी कलेजा कांप उठेगा। उस […]