img-fluid

सरकारी स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा में गड़बड़ी और स्कूटी योजना को लेकर जनसुनवाई में शिकायत

July 08, 2026

  • कब्जा, फुटपाथ पर अवैध निर्माण समेत कई मामलों में अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

उज्जैन। प्रशासनिक संकुल भवन में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में नागरिकों ने जमीन पर कब्जा, अतिक्रमण, स्कूल में कथित अनियमितता और सड़क-नाली जैसी समस्याएं के सामने रखीं। उन्होंने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



  • कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की जनसुनवाई में घट्टिया तहसील के जयरामपुरा निवासी राजलबाई ने निजी कृषि भूमि पर कब्जे की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। वहीं उज्जैन के संदीप श्रीवास्तव ने पड़ोसी द्वारा फुटपाथ पर अवैध दीवार बनाने की शिकायत की। उनका कहना था कि इससे बारिश में पानी भरता है, कीचड़ फैलता है और यातायात भी प्रभावित होता है। इस मामले में भी जांच के निर्देश दिए गए। बडऩगर तहसील के नरसिंगा निवासी आयुष सुकवाया ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रायोगिक परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितता और शासन की स्कूटी योजना से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अवैध कब्जे, रास्तों से अतिक्रमण हटाने और नालियों की सफाई सहित कई आवेदन भी पहुंचे। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Share:

  • ईरान ने किया बहरीन और कुवैत में हमले का दावा, अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने की भी बात कही

    Wed Jul 8 , 2026
    तेहरान। अमेरिका द्वारा ईरान के दक्षिणी प्रांतों में किए गए हवाई हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। ईरान ने कहा कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है। इसके साथ ही ईरान ने यह भी दावा किया कि उसकी वायु […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved