मध्‍यप्रदेश राजनीति

कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग और ओबीसी पर राजनीति करती आईःनरोत्तम मिश्रा

ओबीसी आरक्षण पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की तरफ से ओबीसी आरक्षण को लेकर पैरवी नहीं करने के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पिछड़े वर्ग और दलित भाइयों के साथ राजनीति करती आई है। ये लोग राजनीति के लिए पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा देना चाहते थे, इसलिए खुद पैरवी नहीं की। ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस को जवाब देते हुए गृह मंत्री, दिग्विजय सरकार पर भी भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के पक्ष में थी, तो दिग्विजय सरकार में क्यों नहीं पैरवी की गई? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही आरक्षण पर स्टे लगा दिया गया था। अगर कांग्रेस चाहती तो हाईकोर्ट से रोक हटाने के लिए बड़े वकील कर सकती थी।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग खुद नहीं आरक्षण पास कराने चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक ओबीसी वर्ग से सीएम क्यों नहीं बनाया? क्या अरूण यादव ओबीसी नहीं हैं? कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो ओबीसी सीएम की एक सीरीज है। चाहे वे उमा भारती हों, बाबूलाल गौर हों या फिर शिवराज सिंह चौहान। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती नहीं है। इसलिए कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहना बंद कर दे, क्योंकि कांग्रेस का पॉलिटिकल एजेंडा ओबीसी के लोग जानते हैं.

 

Share:

Next Post

सेरी ए, प्रीमियर लीग और ला लीगा में 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो

Tue Jul 21 , 2020
ट्यूरिन। जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर और पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सेरी ए, प्रीमियर लीग और ला लीगा में 50 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने यह उपलब्दि लाजियो के खिलाफ हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने दो गोल किये और सेरी ए में अपने 50 गोल पूरे किए। इन दो गोलों […]