
नई दिल्ली. व्यवसायिक सिलिंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों ( Prices) में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में उछाल के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा हुआ। मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम ऐसे बढ़ाए।
कांग्रेस ने कहा, ‘कमर्शियल सिलिंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया। अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। मोदी की वसूली जारी है…। मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है। अब 5 किलो वाला छोटू सिलिंडर भी महंगा कर दिया। पहले आधार कार्ड पर सिलिंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया। ये बड़े चालबाज लोग हैं।’
तारीख राशि (₹)
1 मई 993
1 अप्रैल 218
7 मार्च 115
1 मार्च 31
1 फ़रवरी 50
1 जनवरी 111
———– ———-
कुल 1,518
घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव
कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में एक मई से बड़ा इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू सिलिंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है और घरेलू गैस का 14.2 किलो का सिलिंडर दिल्ली में 913 रुपये का है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया संकट के चलते मई से एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की आशंका थी। होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी होने के चलते दुनियाभर में 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बीते महीने घरेलू गैस के सिलिंडर पर भी 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही कमर्शियल सिलिंडर पर भी 196 रुपये बढ़े थे। वहीं मार्च में भी 114 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved